लाइव न्यूज़ :

यूपी: ATS को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला जावेद हापुड़ से गिरफ्तार

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 7, 2020 20:46 IST

यूपी ATS ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया है. जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है. जावेद के खिलाफ मेरठ, मोहाली में लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे 2016 में उसने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पंजाब के उप प्रमुख रिटा. ब्रिगेडियर जगदीश कुमार का मर्डर करने वाले खालिस्तानी आतंकवादी को हथियारों की सप्लाई की थी.एटीएस सूत्रों के अनुसार जावेद अमृतसर में 35 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है. 

उत्तर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया है. जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मेरठ के रहने वाले जावेद के खिलाफ मेरठ, मोहाली में लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. जावेद मेरठ के किठौर का रहने वाला है. यूपी एटीएस ने हापुड़ पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में जावेद को हापुड़ के थाना देहात के गढ़ रोड से गिरफ्तार किया. 

जावेद से यूपी पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जावेद को पकड़ने के लिए मारे गये छापे के वक्त हापुड़ में हंगामे जैसे हालात बन गये थे. पुलिस से बचने के लिए जावेद संगमरमर के गोदाम में छुपा हुआ था. जावेद के पास दो बैग भी बरामद हुए हैं.

 पूछताछ में जावेद ने बताया कि 2016 में उसने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पंजाब के उप प्रमुख रिटा. ब्रिगेडियर जगदीश कुमार का मर्डर करने वाले खालिस्तानी आतंकवादी को हथियारों की सप्लाई की थी. NIA इस मामले की जांच कर रही है. कैसे हुआ खुलासा

पंजाब पुलिस ने कुछ खालिस्तान समर्थक आतंकियो को पकड़ा था. आतंकियों से पूछताछ में ही ये खुलासा हुआ कि इन लोगों को हथियार की सप्लाई मेरठ का रहने वाला जावेद करता था. पंजाब पुलिस को इसके बाद से ही जावेद की तलाश थी. पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के बाद यूपी एटीएस ने जावेद को गिरफ्तार कर किया. जावेद की गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस को दे दी गई है. एटीएस सूत्रों के अनुसार जावेद अमृतसर में 35 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशआतंकवादीपंजाबअमृतसरAmritsar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?