लाइव न्यूज़ :

आगरा का सनसनीखेज मामला, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2020 12:41 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला आया है। इनकी हत्या इन्हीं के घर में कर लाश को जलाने की भी कोशिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, शव जलाने की भी कोशिशघर के अंदर मिला शव, कुछ सामान भी गायब, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का समसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद इनके शव को जलाने के लिए आग भी लगा दी गई। सोमवार सुबह तीनों के शव जली हुई अवस्था में घर के अंदर मिले। मामला थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल का है।

परिवार में मरने वालों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल हैं। पुलिस ने इस बीच पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि इनकी हत्या गला घोंट कर की गई है और संभवत: फिर गैस सिलेंडर से आग लगाने की कोशिश हुई। मकान में मथुरा में बल्देव के चौड़ा बंबा निवासी 57 साल के रामवीर पिछले करीब 30 साल से रह रहे थे। वे कमरे में परचून की दुकान करते थे। 

परिवार में रामवीर के साथ उनकी पत्नी मीरा और 23 साल का बेटा बबलू भी था। रविवार शाम को ही रघुवीर ससुराल से लौट कर अपने घर आये थे। रामवीर की दुकान रात 11.30 बजे तक खुली रहती थी और सुबह भी पांच बजे खुल जाती थी।

दुकान बंद होने से लोगों को हुआ शक

रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस के लोग दुकान से सामान लेने आए थे। दुकान बंद थी। ऐसे में उन्होंने रामवीर के भाई रघुवीर को आवाज देकर बुलाया। रघुवीर ने जब अंदर घर में देखा तो एक कमरे से धुंआ निकल रहा था।

किसी अनहोनी की आशंका के बीच लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस जब अंदर गई तो तीनों के शव एक ही कमरे में पड़े हुए थे। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे। वहीं, रघुवीर के गले में फंदा था। साथ ही तीनों के मुंह पर टेप भी लगा हुआ था। पुलिस को घर से कुछ सामान गायब होने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगरामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो