लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: मृतक की मां ने 20 लाख मुआवजा लेने से किया इंकार, कहा- शहीद का दर्जा दे योगी सरकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 19:53 IST

कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा शांत हो गई है। सरकार ने एक्शन लेते हुए एसपी का किया तबादला।

Open in App

उतर प्रदेश के कासगंज हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने सोमवार 29 जनवरा को कासगंज के एसपी सुनील कुमार सिंह को हटाकर पीयूष श्रीवास्तव को तैनात कर दिया। पीयूष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में तैनात थे।  एसपी सुनील कुमार सिंह को मेरठ भेज दिया गया है। वहीं, इस हिंसा में मारे गए चंदन कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और से दिए जा रहे 20 लाख मुआवजे को लेने से इंकार कर दिया है। 

मृतक चंदन गुप्ता के घरवाले हिंसा में मारे जाने की वजह से अब भी इस बात की जिद्द पर अड़े हैं कि सरकार चंदन को शहीद का उपाधी दे। चंदन की मां का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर हुए हादसे में उसके बेटे की मौत हुई है, तो इस लिहाजे से सरकार को उसको शहीद का दर्जा देना चाहिए। 

वहीं, मृतक चंदन के पिता ने कासगंज में अमन और भाईचारे की अपील करते हुए कहा, 'मैं खुद ही चाहता हूं कि शांति बनी रहे। समाज में भाईचारा बना रहे,  प्रेम बना रहे। सभी लोग मिल-जुलकर रहें। घृणा का माहौल फैल रहा है यह अच्छी बात नहीं है इससे हमारे देश को ही नुकसान होगा। और इसी घृणा ने मेरे बेटे की जान ली है। ' 

यह भी पढ़ें- कासगंज: सामान्य हालात के बाद भी हाई अलर्ट पर पुलिस, जानें मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक ने क्या कहा

 कासगंज हिंसा में एटा के बीजेपी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह भी विवादों में घिर गए हैं। दरअसल स्थानीय खबरों के मुताबिक जब कासगंज जल रहा था तो बीजेपी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह के सहित फरुखाबाद के बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत, एटा मारहरा के विधायक वीरेंद्र वर्मा, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र लोधी, अमांपुर विधायक देवेंद्र वर्मा रात भर एक कार्यक्रम में कैलाश खेर के गाने सुन रहे थे हालांकि एटा के बीजेपी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ANI एजेंसी को बताया कि वह वहां उस दिन प्रोग्राम में सिर्फ कुछ मिनटो के लिए गए थे।

 राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार 29 जनवरी को कहा कि कासगंज में जो हुआ वह हम सभी के लिए शर्म की बात है। सरकार को अब ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे इस तरह की घटना पर रोक लगाया जा सके। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के लिए कलंक जैसा है। 

गौरतलब है कि कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा शांत हो गई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 112 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान युवक चंदन गुप्ता की हत्या के कथित आरोपी शकील के घर पुलिस ने छानबीन के दौरान उसके घर से देशी बम और पिस्तौल बरामद की गई थी। हालांकि शकिल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पूरे शहर में रविवार को धारा 144 लागू कर दी थी। रविवार रात 10 बजे तक एहतियातन इंटरनेट सेवा भी बंद रही।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने