लाइव न्यूज़ :

इधर पुलिस अधिकारी 'Pokémon Go' गेम खेलते रहे, उधर बदमाशों ने लूट ली जनरल स्टोर्स; मदद की पुकार के बाद भी नहीं दिया ध्यान, सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: January 12, 2022 12:15 IST

पुलिस विभाग का कहना है कि मदद की पुकार सुनने के बाद भी अधिकारी अपने पोकेमॉन गो गेम में मशगूल रहे और डकैती को होने दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने ऑन ड्यूटी दो पुलिस वालों को पोकेमॉन गो गेम खेलना का दोषी पाया है।इन पर इस गेम के दौरान पास में हुई एक डकैती को भी नजरअंदाज करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के मुताबिक, उसके दो अधिकारी पोकेमॉन गो नामक एक गेम को खेलने में इतना मशगूल हो गए थे कि वे ऑन ड्यूटी एक डकैती को भी रोक नहीं पाए थे। पुलिस विभाग ने इस घटना के बाद दोनों अधिकारियों को निकाल दिया है और यह मामला कोर्ट में भी गया था। बताया जा रहा है कि गेम खेलने के दौरान इन दोनों अधिकारियों ने अपने बड़े अफसर के आर्डर को भी अनसुना कर दिया था और पास के एक स्टोर्स में हो रही डकैती को होने दिया। विभाग का यह भी कहना था उन स्टोर्स वालों ने पुलिस से मदद भी मांगी थी, लेकिन अधिकारी गेम खेलने में इतना मशगूल थे कि वह उनकी मदद को भी नजरअंदाज कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के दो अधिकारी लुई लोज़ानो और एरिक मिशेल पर यह आरोप है कि इन लोगों ने ऑन ड्यूटी होते हुए भी अपना काम नहीं कर रहे थे और अपने इलाके में एक डकैती को होने दिया। उन पर यह भी आरोप है कि वे इस दौरान पोकेमॉन गो गेम में इतना बिजी थे कि वे अपने इलाके भी छोड़कर कही दूर चले गए थे। विभाग का यह भी कहना है कि इन लोगों ने हो रहे डकैती के मैसेज को सुना था उसके बाद भी वे अपने खेल के कारण मदद के लिए उस स्टोर्स पर नहीं गए थे। हालांकि इन पुलिसकर्मियों ने अपने पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उन्हें मैसेज साफ नहीं मिल रहा था इसलिए वे मौका ए वारदात पर पहुंत नहीं पाए थे।

कैलिफोर्निया कोर्ट ने बर्खास्त करने के फैसले को ठहराया सही

बताया जा रहा है कि इन पुलिस विभाग द्वारा इन अधिकारियों के बर्खास्त करने के बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंचा था जहां कैलिफोर्निया कोर्ट ऑफ अपील ने इस विभाग को फैसले को सही ठहराया और पुलिस अधिकारियों को ऑन ड्यूटी अपने काम न करने का दोषी भी पाया है। हालांकि इन अधिकारियों ने कोर्ट में भी यही कहते रह गए कि उन्हें मदद का मैसेज सुनाई नहीं दिया था।  

टॅग्स :USAक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiPoliceLos Angeles
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?