लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 11:06 IST

Shahjahanpur Murder: शाहजहांपुर में अमित त्रिवेदी की अवैध संबंध के कारण हत्या हो गई है पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई थी।

Open in App

Shahjahanpur Murder:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक विवाह समारोह उस वक्त मातम पसर गया, जब अमित त्रिवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई। विवाह में शामिल होने आए शख्स अमित को दो लोगों ने गोलियों से भून दिया जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी। 

शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेबा मुकुंदपुर में वधु पक्ष की ओर से अमित त्रिवेदी (32) विवाह समारोह में आया था लेकिन शुक्रवार रात गांव के बाहर चकरोड पर उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि अमित की गोली मारकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अमित की पत्नी की मौत हो चुकी थी और अमित का ससुराल इसी गांव में था। उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला कि रिश्तेदारी में एक महिला से अवैध संबंधों के कारण अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 

एसपी ने बताया कि विवाह समारोह में आए दो व्यक्तियों अभिषेक तथा अमन के विरुद्ध हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बता दें कि इस पूरे प्रकरण के कारण शादी समारोह में मातम पसर गया पूरे गांव में दहशत का माहौल है।  

टॅग्स :शाहजहाँपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?