लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता ने बयान में कही थी जो बात, वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बदल गई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 10, 2019 08:36 IST

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने चाकू से वार और डंडे से हमले की भी बात कही थी लेकिन सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप और पीड़िता को जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस को दिए गए बयान और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंतर है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने चाकू से वार और डंडे से हमले की भी बात कही थी लेकिन सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा नहीं है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप और पीड़िता को जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस को दिए गए बयान और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंतर है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने चाकू से वार और डंडे से हमले की भी बात कही थी लेकिन सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा नहीं है।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलकर पीड़िता की मौत हुई और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। जबकि पीड़िता नें चाकू और डंडे से उसके ऊपर किए गए वार का अपने बयान में जिक्र किया था। 

पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मामले की जांच कर रहे अधिकारियों तक आने में कई चरणों से गुजरेगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को सफदरजंग अस्पताल से सफदरजंग थाने और फिर दिल्ली के एसपी के पास भेजा गया है। दिल्ली से रिपोर्ट उन्नाव लाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष वाहक को भेजा है। 

दिल्ली पोस्टपॉर्टम रिपोर्ट उन्नाव आने पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार (5 दिसंबर) की सुबह रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। वारदात में सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी शामिल था। मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों ने महिला को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता कथित तौर पर करीब एक किलोमीटर तक झुलती हुई हालत में पुलिस थाने पहुंची थी।

फौरी तौर पर पीड़िता को उन्नाव से ले जाकर लखनऊ में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हवाई एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। पीड़िता का शरीर 90-95 फीसदी तक झुलस चुका था। 

इस वारदात और पीड़िता की मौत ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर लोगों के ीगुस्से में इजाफा किया। पीड़ित परिवार न्याय और उचित मुआवजे की मांग पर डटा रहा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से पीड़ित परिवार को राहत देने के आश्वासन के बाद पीड़िता का अंतिम संस्कार हो सका। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?