लाइव न्यूज़ :

UP: टीचर्स के घड़े से पानी पीने पर दलित छात्रा की शिक्षक ने की खूब पिटाई, जांच के आदेश के बाद आरोपी ने कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 16:40 IST

आपको बता दें कि आरोपी शिक्षक पर छात्रा के माता पिता पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का भी आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देदलित छात्रा के स्कूल शिक्षक द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रा के टीचरों के घड़े से पानी पिने के कारण उसकी पिटाई की गई है। हालांकि अपने पर लगे सभी आरोपों को शिक्षक ने खारिज किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के छिखारा गांव में एक शिक्षक द्वारा दलित छात्रा की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने टीचरों की घड़े से पानी पी ली थी जिसके बाद उसकी खूब पिटाई की गई है। पीड़िता छात्रा का कहना है कि उसके जाति के कारण उसकी पिटाई हुई है। वहीं आरोपी पर छात्रा के माता पिता पर भी जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगे हैं। ऐसे में आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपी से इन्कार किया और कहा है कि वह छात्रा को केवल डांटा था। मामले में शिकायत होने पर घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात सामने आई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला महोबा जिले के छिखारा गांव का है जहां पर एक बेसिक स्कूल के कक्षा सातवीं की एक छात्रा को पिटने की बात सामने आई है। छात्रा के मुताबिक, शनिवार को बच्चों के लिए रखे गए घड़े में पानी नहीं होने के कारण उसने टीचर्स के लिए रखे हुए घड़े से पानी पी ली थी। इसके बाद उसके शिक्षक कल्याण सिंह ने उसकी कथिच तौर पर पिटाई कर दी थी। छात्रा स्कूल के बाद जब अपनी घर पहुंची तो उसने पूरे मामले को अपने माता पिता को बताया जिसके बाद वे लोग स्कूल गए थे। पीड़िता के माता पिता का आरोप है कि जब वे शिकायत करने स्कूल पहुंचे थे तब आरोपी शिक्षक ने उनके साथ भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। 

शिक्षक ने आरोपों से किया इन्कार

आरोपी शक्षक द्वारा दुर्व्यवहार करने पर पीड़िता के माता पिता ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। इस पर जानकारी देते हुए अपर बीएसए गौरव शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपी और पीड़िता का बयान ले लिया गया है। आपको बता दें कि अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जितेंद्र सिंह ने अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि छात्रा घड़ा में हाथ डालकर पानी निकाल रही थी इसलिए उन्होंने उसे केवल डांटा था। उन्होंने पिटाई की बात से इन्कार किया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीSchool EducationPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?