लाइव न्यूज़ :

UP Taja Khabar: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच CBI ने की शुरू, बागपत जेल में गैंगस्टर सुनील राठी ने सिर में दागी थीं 10 गोलियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 19, 2020 09:24 IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपराधी मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में 9 जुलाई, 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल परिसर के भीतर कथित तौर पर एक अन्य कैदी गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी के सिर में 10 गोलियां दागी थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बागपत की जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।सीबीआई की टीम ने झांसी जेल में डेरा डाल रखा है और एक-एक बिन्दु पर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊः इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बागपत की जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में सीबीआई की टीम ने झांसी जेल में डेरा डाल रखा है और एक-एक बिन्दु पर जांच शुरू कर दी है। बता दें, बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या से पहले वह झांसी जेल में बंद था।

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई झांसी से बागपत भेजे जाने के दस्तावेजों को खंगाल रही है। उसने जेल जीडी को भी किया हासिल और मुन्ना बजरंगी को बागपत भेजे जाने के आदेश पर सीबीआई सबूत खंगाल रही है। इस मामले में लगातार पूछताछ जारी है। कहा जा रहा है कि सीबीआई तत्कालीन जेलर और डिप्टी जेलर के साथ बंदी रक्षकों से भी कर पूछताछ कर सकती है। 

इससे पहले 25 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बागपत की जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। कोर्ट ने जांच एजेंसी को सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल तक जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। 

न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की पीठ ने मुन्ना बजरंगी की विधवा पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर यह आदेश पारित किया था। याचिकाकर्ता की दलील थी कि इस हत्या में कुछ माफिया की संलिप्तता हो सकती है। उसने मांग की थी कि जेल अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए इस हत्या की जांच सीबीआई को हस्तांतरित की जानी चाहिए। 

हालांकि राज्य सरकार ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया था कि चूंकि पहले से तीन जांच चल रही है, इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की कोई जरूरत नहीं है। पहली जांच जिला जज के तहत, दूसरी जांच जिला मजिस्ट्रेट के तहत और तीसरी जांच जेल अधिकारियों द्वारा की जा रही है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपराधी मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में 9 जुलाई, 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल परिसर के भीतर कथित तौर पर एक अन्य कैदी गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी के सिर में 10 गोलियां दागी थीं। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीसीबीआईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला