लाइव न्यूज़ :

Video: बाइक से बांधकर करीब 1 किलोमीटर तक कुत्ते को घसीटने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, आरोप- ईंट से हमला कर किया था बेहोश

By आजाद खान | Updated: March 20, 2023 14:52 IST

आरोप है कि आरोपी द्वारा पहले कुत्ते को ईंट से मारा गया था और उसे बेहोश कर उसे बाइक से करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स द्वारा एक कुत्ते को बाइक पर बांधकर घसीटने का आरोप लगा है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा एक कुत्ते को अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटकर ले जाते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रताप विहार की है जहां 55 साल का आरोपी इस्माइल कुत्ते को इस हालत में सड़क पर घसीट रहा है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने आरोपी को रोका और उसके चंगुल से कुत्ते को रिहा करवा कर उसे अस्पताल भेजवाया है। वहीं घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, एक शख्स एक कुत्ते को अपनी बाइक में बाधकर सड़क पर घसीटता है तभी कुछ लोग इसे रोकते है और कुत्ते के पैर से रस्सी खुलवाते है। वीडियो में यह सुना गया है कि लोग आरोपी पर काफी गुस्सा कर रहे है और उसे यह कह रहे है कि तुम्हें भी इस तरीके से बांधकर घसीटा जाए तो कैसा लगेगा। 

ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में आरोपी लोगों से माफी मांगकर उसे जाने देने को कहते हुए सुना गया है, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे छोड़ नहीं रहे है और पुलिस को बुलाने की बात कह रहे है। इस बीच कुत्ते की हालत काफी खराब दिख रही है और वह सड़क पर पड़ा हुआ दिख रहा है। 

कुत्ते को ईंट से किया गया था हमला-आरोप

पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की अध्यक्ष सुरभि रावत ने इस मामले में यह दावा किया है कि आरोपी ने पहले कुत्तो को ईंट से मारा था जिस कारण वह बेहोश हो गया था। इस घटना से जुड़े सुरभि रावत ने की ट्वीट भी किए है और आरोपी के लिए सख्त सजा की बात कही है। इस घटना का वीडियो भी सुरभि रावत द्वारा ही शेयर किया गया है। वहीं इससे पहले आरोपी द्वारा कुत्ते को घसीटते हुए घटना का वीडियो भी सुरभि ने शेयर किया था। 

वहीं घटना को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है और इस पर बोलते हुए गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि "दिनाँक 19.03.23 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक कुत्ते को बाइक के पीछे बाँध कर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइट-एसीपी कोतवाली।" 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली