लाइव न्यूज़ :

जब रक्षक ही बने भक्षक, यूपी में दरोगा ने बंदूक की नोक पर किया रेप, पीड़िता ने बताई आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2018 14:25 IST

पीड़िता ने कहा इन तीनों सालों में दरोगा का जब मन हुआ वह वीडियो की धमकी देकर रेप करता था। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। 

Open in App

लखनऊ, 15 मई:  उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक महिला ने मौदहा कोतवाली में तैनात रहे एक दरोगा पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा पर 3 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रेप के दौरान आरोपी दरोगा ने पहले उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल कर उसका तीन सालों तक रेप किया। 

पीड़िता ने कहा इन तीनों सालों में दरोगा का जब मन हुआ वह वीडियो की धमकी देकर रेप करता था। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने मंगलवार को बताया कि मौदहा कस्बे की रहने वाली एक 27 साल की महिला ने कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) पुरुषोत्तम नारायण तिवारी के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक रेप करने का केस सोमवार को एफआईआर दर्ज करवाया है। आरोपी इस वक्त गोरखपुर में तैनात है। 

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में सांप्रदायिक तनाव, आगजनी-पथराव में 2 की मौत, 41 घायल

पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि तीन साल पहले किसी मामले में वह एक एफआईआर करवाने गई थी, जिसकी जांच आरोपी दरोगा को ही सौंपी गई थी। इस जांच के बहाने आरोपी दरोगा पीड़िता के घर आता-जाता रहा। इसी दौरान बंदूक की नोक पर आरोपी दरोगा ने पीड़िता के साथ रेप किया था।

दरोगा ने पीड़िता का रेप वीडियो भी उसी दौरान बनाया और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह रेप करता रहा।  इस मामले से गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?