लाइव न्यूज़ :

मेरठ: पूर्व मंत्री की Meat Factory पर पुलिस ने मारा छापा, 2400 क्विंटल पैकेज-60 क्विंटल खुला मीट बरामद, 14 गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: April 2, 2022 12:54 IST

पुलिस को मौके पर से 2400 क्विंटल पैकेज और 60 क्विंटल खुला मीट मिला है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध रूप से पशु काटन का काम चल रहा है। मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मेरठ:उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में छापा मारा है। इस छापेमारी के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बिना वैध अनुमति के मीट पैकेजिंग का काम यहां पर चल रहा था जिस पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। यह फैक्टरी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की है जो पिछले चार साल से चल रहा था। पूर्व मंत्री के इस फैक्टरी का नाम अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। गिरफ्तारी और सील के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

मेरठ के जिला अधिकारी के. बालाजी के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है। इस खबर के आधार पर पुलिस की करीब आधा दर्जन टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान फैक्टरी से कोई पशु काटन का सबूत तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने यह पाया कि वहां भारी मात्रा में मीट पैकेजिंग की जा रही थी। वहां से मिले मीट को जब वजन कराया गया तब पता चला कि पैक किया हुआ मीट 2400 क्विंटल है। पुलिस को वहां से 60 क्विंटल खुला मीट भी मिला है। 

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

जिला अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है और 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री हापुड़ रोड स्थित शाकरपुर में मौजूद है। यह फैक्टरी 13 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनी है। मामले में पुलिस का कहना है कि वे आगे की जांच कर रहे है और उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली