लाइव न्यूज़ :

बदायूं: मवेशियों के वध के आरोप में यूपी पुलिस ने युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, थाने में दिया करंट का झटका, 4 पुलिसवालों पर मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: June 6, 2022 11:22 IST

इस पर बोलते हुए एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने कहा, “प्रारंभिक जांच के दौरान पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप सही पाए गए। हमने उनके खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।”

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस पर एक युवक को प्रतादिंत करने का आरोप लगा है।मवेशियों को मारने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित को गिरफ्तार किया था।पुलिस पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं पुलिस द्वारा एक शख्स को बेरहमी से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक के घर वालों ने पुलिस वालों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने पीड़ित को बहुत ही बुरी तरीके से मारा है और उसे बिजली के शक्क भी दिए है। पीड़ित की हालत बहुत ही नाजुक है और उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की जांच करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि पीड़ित को पुलिस वालों ने बहुत ही बेरहमी से प्रताड़ित किया है। मामले की आगे जांच हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं पुलिस थाना का है जहां पर 20 साल के एक युवक को कुछ पुलिस वालों ने मिलकर बहुत टॉर्चर किया है। पुलिस वालों ने मवेशी वध के आरोप में युवक को पकड़ा था और उस पर अत्याचार कर रहे थे। 

मामले में पीड़ित के मां ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों, एक पुलिस चौकी प्रभारी, चार कांस्टेबल और दो ‘अज्ञात’ व्यक्तियों ने मिलकर उसके बेटे को प्रताड़ित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों ने उसके बेटे के मलाशय के अंदर एक डंडे से वार करते हुए उसे बिजली के झटके भी दिए है। इस घटना के बाद युवक की हालात बहुत ही खराब हो गई है और वह न किसी से सही से बात कर पा रहा है और न ही वह सही से चल पा रहा है। 

पुलिस पर कथित तौर पर बाद में पांच हजार रुपए लेकर युवक के छोड़ने का भी आरोप लग रहा है। 

शुरुआती जांच में पुलिस वालों पर आरोप तय

आपको बता दें कि मामले की खबर मिलने के बाद एसएसपी ओपी सिंह ने दातागंज के सर्कल अधिकारी प्रेम कुमार थापा को पुलिस द्वारा जांच करने का आदेश दिया है। वहीं इस पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) (शहर) प्रवीण सिंह चौहान ने कहा, “प्रारंभिक जांच के दौरान पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप सही पाए गए। हमने उनके खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। हम पीड़ित के लिए सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने के लिए परिवार का समर्थन भी कर रहे हैं।”

वहीं इस मामले में युवक के घर वालों ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

इलाज के लिए पुलिस ने दिए 100 रुपए- युवक के परिवार वालों का दावा

एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, पीड़ित के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद पुलिस वालों ने उन्हें सौ रुपए देकर पीड़ित की इलाज करवाने की बात कही है। पेशे से युवक एक अंशकालिक सब्जी विक्रेता को बार बार दौरे पड़ रहे है और वह न सही से चल पा रहा है और न ही वह किसी से बात कर पा रहा है। मामले में फिलहाल चार पुलिस वाले अभी तक सस्पेंड हुए है और घटना की आगे जांच हो रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?