लाइव न्यूज़ :

UP: मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु ने ब्लेड से काटी अपनी जीभ, हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 16:56 IST

बताया जा रहा है कि संपत ने अपने इरादे के बारे में अपनी पत्नी तक को नहीं बताया था और मंदिर में जाकर अपनी जुबान काट डाली।

Open in App
ठळक मुद्देकौशाम्बी के शीतला माता मंदिर में आए एक श्रद्धालु ने अपनी जीभ काट डाली है। बताया जा रहा है कि उसने जीभ को काटकर मंदिर के चौखट पर रख दिया था। इस घटना के बाद उसकी हालत बहुत खराब हो गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने शनिवार को अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी। पुलिस ने घायल श्रद्धालु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बारे में श्रद्धालु ने अपनी पत्नी को भी नहीं बताया था। फिलहाल उसकी इलाज चल रही है और हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी संपत (38) पत्नी बन्नो देवी के साथ शनिवार को मां शीतला के दर्शन करने आया था। गंगा स्नान करने के बाद संपत ने अपनी पत्नी के साथ शीतला मां के दर्शन पूजन किए। 

तिवारी के अनुसार, दंपती ने मंदिर की परिक्रमा की और लौटते वक्त संपत ने साथ लाए ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी। इस घटना के बाद मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई

बताया जा रहा है कि इस घटना के सामने आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि संपत की हालत बहुत गंभीर है और उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है। 

पत्नी को भी नहीं पता था

मामले में जब संपत की पत्नी से पूछा गया तब उस ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति ने शीतला माता के दर्शन की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में दोनों ने आज गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की, लेकिन उसके पति ने अचानक इस घटना को अंजाम दिया।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPoliceडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज