लाइव न्यूज़ :

UP News: पहले से शादीशुदा था पति, दूसरी बीवी से छुपाई बात; खुलासा होने पर महिला ने किया विरोध तो जमकर हुई पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 10:47 IST

UP News: राय ने बताया कि तृप्ति ने अपनी सास और ननदों को इस बारे में बताया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे राहुल की पहली शादी के बारे में पहले से जानती थीं और शादी के समय यह बात छिपाई गई थी।

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश के जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के समय पति के पहले से विवाहित होने की बात छिपाई गई और बाद में यह खुलासा होने पर जब उसने ससुराल वालों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उसके साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने 20 साल की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने शुक्रवार को बताया कि पुरगांव की रहने वाली तृप्ति दुबे की शिकायत पर 31 दिसंबर की देर रात भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत उसके पति राहुल तिवारी, सास साधना तिवारी और ननद अंजू और संजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । राय ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा था। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि शिकायतकर्ता के घर छोड़ने के बाद सभी आरोपी गांव से भाग गए। राय ने कहा कि आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

शिकायत के अनुसार, ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के एक ही गांव के रहने वाले तृप्ति और राहुल की शादी अप्रैल 2024 में भदोही शहर के एक मैरिज लॉन में हुई थी। शादी के करीब एक हफ्ते बाद तृप्ति को पता चला कि उसके पति का सपना सिंह नाम की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। अधिकारी ने बताया कि जब उसने राहुल से इस बारे में पूछा, तो उसने कथित तौर पर कहा कि सपना सिंह उसकी पत्नी है। शिकायत के अनुसार, जब तृप्ति ने विरोध किया, तो उसके पति ने कथित तौर पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। राय ने बताया कि तृप्ति ने अपनी सास और ननदों को इस बारे में बताया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे राहुल की पहली शादी के बारे में पहले से जानती थीं और शादी के समय यह बात छिपाई गई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लगभग एक साल तक तृप्ति को उसके पति और ससुराल वालों ने बार-बार पीटा, उसे बंदी बनाकर रखा गया और घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसे लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। राय ने बताया कि 31 दिसंबर, 2025 को तृप्ति ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया, जो उसी गांव में रहता है। फिर वह पुलिस थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल फोन में कथित दुर्व्यवहार से जुड़ी रिकॉर्डिंग थीं, लेकिन उसके पति ने फोन छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइममहिलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट