लाइव न्यूज़ :

Video: यूपी सरकार के मंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे ने रेस्टोरेंट में की जबरदस्त तोड़फोड़, मांगी 1 लाख रुपए की रंगदारी

By आजाद खान | Updated: October 13, 2022 11:23 IST

रेस्टोरेंट के संचालक नरेश कश्यप का दावा है कि अमित ने रंगादारी की मांग को लेकर घटना की रात तीन बार रेस्टोरेंट आया था। आरोप है कि तीसरी बार वह अपने दोस्तों के साथ आया था और इस दौरान उन लोगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के वन और पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक कार प्रेमनगर के एक रेस्टोरेंट में जाकर तोड़फोड़ कर रही है। आरोप है कि इस कार में मंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना सवार थे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वन और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह आरोप लगाया जा रहा है कि अमित ने रंगदारी की मांग की है और नहीं देने पर कार को रेस्टोरेंट में घुसा दिया है। 

अमित सक्सेना पर यह आरोप है कि उसने रेस्टोरेंट के संचालक नरेश कश्यप से एक लाख रुपए की रंगदारी की है। मना करने पर नरेश के रेस्टोरेंट में हंगामा करने का भी आरोप लगा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरेली के प्रेमनगर के सत्कार रेस्टोरेंट के संचालक नरेश कश्यप ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी अमित सक्सेना ने एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। ऐसे में नरेश ने बताया कि घटना की रात अमित रेस्टोरेंट के बन्द होने के बाद तीन बार वहां आया और धमकी देकर चला गया था। 

इसके बाद वह 11 बजे के बाद अपने दोस्ते के साथ एक कार में आया और रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेग भी है जिसे नरेश ने पुलिस को सौप दी है। मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि अमित ने गाली-गलौज करते हुए वॉश बेसिन को भी तोड़ दिया था।  

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि अमित सक्सेना ने जून महीने में एक होमगार्ड की जमकर पिटाई भी की थी। अमित पर आरोप है कि उसने डेलापीर तिराहे के पास चाय पी रहे होमगार्ड ओमेंद्र को खूब पीटा था और उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी। दावा यह भी किया गया है कि इस घटना में उसका सिर भी फोड़ दिया गया था। 

इसके बाद दोनों के बीच समझौता हुआ था और मामला वहीं शांत हो गया था। आपको बता दें कि रंगदारी और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ को लेकर अमित पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह