लाइव न्यूज़ :

रात में इस स्कूल में 'चुड़ैल' करती है यौन उत्पीड़न, छात्राओं ने डीएम को पत्र लिख बताई पूरी कहानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2018 13:29 IST

छात्राओं का दावा-आधी रात को जो भी भूत स्कूल कैंपस में घूमती है, वह अपने पास एक लिक्विड जैसा कोई परफ्यूम रखती है। जो वह कुछ लड़कियों पर छिड़क देती है।

Open in App

लखनऊ, 22 मई:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक स्कूल से ऐसी खबर आई है, जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। जिले के  कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने डीएम को पत्र लिख बताया है कि यहां रात में भूत उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। छात्राओं का कहना है कि रात होते ही स्कूल कैंपस में भूतों का बसेरा हो जाता है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश 

नवभारत टाइम्स के मुताबिक  इस स्कूल में 100 छात्राएं दो अध्यापक और एक वॉर्डन हैं। यहां की आठ छात्राओं ने डीएम को पेंसिल से लिखकर एक लेटर लिखा है। छात्राओं ने बताया है कि यह भूत कथित तौर पर उनके साथ छेड़खाड़ी भी करती है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। छात्राओं ने यह भी बताया कि उनके स्कूल की वॉर्डन भी आधी रात को अपना चेहरा ढककर स्कूल परिसर में घूमती हैं, जिससे बच्चों को रोज डराया जा सके। 

 कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक 10 साल की बच्ची ने डीएम को लिखा

आधी रात को जो भी भूत स्कूल कैंपस में घूमती है, वह अपने पास एक लिक्विड जैसा कोई परफ्यूम रखती है। जो वह कुछ लड़कियों पर छिड़क देती है। वह कुछ धीरे-धीरे बोलते भी रहती है, मानों किसी लड़की से बात कर रही हो। इस छात्रा ने पत्र में यह भी लिखा कि जब हम सोते रहते हैं तो वह हमारे हाथ-पांव खींचती है। कभी-कभी तो वह हमारे कपड़े भी खोल देती है। लेकिन हम अंदर से इतना डरे रहते हैं कि वैसी स्थिति में भी हिलते नहीं हैं। 

14 साल की बेटी से पिता करता रहा रेप, एक साल बाद हुए खुलासे में बेटी ने बताई दर्दनाक आपबीती

चुड़ैलें अपना चेहरा ढककर आती है

डीएम को लिखे पत्र में यह भी बताया गया कि स्कूल में तीन बड़े कमरे हैं। जिनमें प्रत्येक में 20 बिस्तर है। हर बेड में दो लड़कियां सोती है। स्कूल नियम के मुताबिक हर कमरे में एक टीचर को भी बच्चों के साथ सोना चाहिए लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है। छठी और सांतवी-आठवीं की छात्राओं ने बताया कि  कई मौके पर चुड़ैलें अपना चेहरा ढककर आती हैं और छात्राओं का उत्पीड़न करती हैं। 

कक्षा आठवीं में पढने वाली छात्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पत्र में लिखा, 'हमारी वॉर्डन कुछ लड़कियों को रात में स्कूल परिसर से बाहर ले जाती है। वह मेरे कमरे में आकर गलत तरीके से छूती है।' स्ठानीय मीडिया के मुताबिक कुछ दिन कुछ छात्राएं पैरंट्स  के साथ थाने शिकायत लेकर गईं थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला