लाइव न्यूज़ :

UP: वाराणसी में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था शख्स, पुलिस ने दबौचा

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2025 09:37 IST

UP: एटीएस ने गुरुवार को तुफैल को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) का सदस्य था और अपने पाकिस्तानी आकाओं के साथ संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।

Open in App

UP: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। भारत में रह कर पाकिस्तान के लिए काम करने वाले कई जासूसों को अब तक पकड़ा जा चुका है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह भारत के खिलाफ साजिश रच रहे गिरोह का हिस्सा है। 

गौरतलब है कि आतंकवाद निरोधक दस्ते  खुफिया जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी मकसूद आलम का बेटा तुफैल पाकिस्तान समर्थित राष्ट्रविरोधी संगठनों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था, जिसका उद्देश्य भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना था, एक आधिकारिक बयान में कहा गया है।

तुफैल वाराणसी के जैतपुरा जिले के दोषीपुरा का निवासी है। वह व्यक्ति पाकिस्तानी फोन नंबरों के साथ आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, इस खुफिया जानकारी को विकसित करने के बाद, वाराणसी में एटीएस फील्ड यूनिट ने पुष्टि की कि आरोपी तुफैल पाकिस्तान में कई व्यक्तियों के संपर्क में था। तुफैल पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर रहा था। वह "गजवा-ए-हिंद", बाबरी मस्जिद की घटना का बदला लेने और भारत में शरिया कानून लागू करने का आह्वान करने वाले संदेश भी साझा कर रहा था।

तुफैल ने राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला और निजामुद्दीन औलिया समेत कई प्रमुख भारतीय स्थानों से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तानी नंबरों के साथ साझा की थी।

उसने वाराणसी में कई अन्य लोगों के बीच इन पाकिस्तान संचालित समूहों का लिंक भी प्रसारित किया। तुफैल कथित तौर पर 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था।

वह फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली नफीसा नाम की एक महिला के संपर्क में भी था, जिसका पति कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना में है।

22 मई, 2025 को तुफैल को आदमपुर, वाराणसी से एफआईआर संख्या 05/25, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 148/152 के तहत एटीएस पुलिस स्टेशन, लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आगे की न्यायिक कार्रवाई के लिए कानूनी प्रक्रिया के अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशइनडो पाकउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने