लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: मथुरा में बैंक डकैती मामले में पांच गिरफ्तार, 17 लाख रुपये बरामद

By भाषा | Updated: May 14, 2020 14:16 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बारह मई को दामोदरपुरा में पड़ी बैंक डकैती के मामले में चार युवकों और उनकी कथित बुआ को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अब सरगना सम्राट व परमिंदर की तलाश कर रही है।आरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं।

मथुराउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में मंगलवार को पड़ी डकैती मामले का खुलासा कर दिया और इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस को इस लूट के मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘बारह मई को दामोदरपुरा में पड़ी बैंक डकैती के मामले में चार युवकों और उनकी कथित बुआ को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने इस वारदात की साजिश दो सप्ताह पहले रची थी। महिला ने रेकी की थी, उसके कब्जे से 12 लाख की रकम भी बरामद हुई। महिला रज्जो शातिर अपराधी सम्राट की बहन है जो परमिंदर नाम के एक अन्य शख्स के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।’’

एसएसपी ने बताया, ‘‘पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वारदात के दिन सम्राट को उस इलाके में देखा गया था। इसलिए सबसे पहले उसी के यहां दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला। तब, इन दिनों उसके संपर्क में आने वालों को तलाशा गया तो गौतम, राहुल और परमिंदर के नाम सामने आए। उनसे पता लगा कि उनके साथ सम्राट का भतीजा अमन व उसका मित्र अवनीत भी वारदात में शामिल थे।’’

तब, पुलिस ने हाईवे थाना क्षेत्र के असगरपुर-सतोहा गांव निवासी राहुल तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी, नगला बोहरा के शिवाजी गूजर के बेटे गौतम गूजर व बबलू गूजर के बेटे अमन व बजरंग चौराह निवासी अवनीत चौधरी पुत्र सत्यवीर चौधरी को तमंचों व बैंककर्मियों के बैग आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इन लोगों के माध्यम से इनकी सहयोगी रज्जो पत्नी रामवीर का पता लगाकर उसे भी दबोच लिया। पुलिस अब सरगना सम्राट व परमिंदर की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि इन लोगों ने 12 मई को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से कैशियर व अन्य कर्मचारियों को धमकाकर 21 लाख रुपए लूट लिए थे और उन्हें बाथरूम में बंद कर फरार हो गए थे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमबैंकिंगमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला