लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बहराइच में लॉकडाउन का उल्लंघन नमाज पढ़ने आए इमाम सहित 13 पर मुकदमा

By भाषा | Updated: April 18, 2020 20:59 IST

बावजूद इसके शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के बिलरवा गांव की मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने के लिए एक दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमाम धर्मगुरुओं ने मस्जिदों में नमाज अदा नहीं करने की अपीलें भी जारी की हैं।क्षेत्र के सभी मंदिरों व मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने की मनाही है।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में लॉकडाउन के बावजूद नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए मस्जिद के इमाम सहित 13 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने शनिवार को बताया कि पूरे देश में लॉकडाउन व क्षेत्र में धारा 144 लागू है।

क्षेत्र के सभी मंदिरों व मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने की मनाही है। तमाम धर्मगुरुओं ने मस्जिदों में नमाज अदा नहीं करने की अपीलें भी जारी की हैं। बावजूद इसके शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के बिलरवा गांव की मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने के लिए एक दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे।

जानकारी मिलने पर पुलिस बल पहुंचा तो सभी लोग भाग गये। थाना प्रभारी ने बताया कि मस्जिद के इमाम नजर अली सहित पहचान में आए कुल 13 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 188, 269, 270 व महामारी अधिनियम 1897 की धारा (3) व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा (51) के तहत पयागपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी अभियुक्त फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला