लाइव न्यूज़ :

शादी के तीसरे ही दिन घर में मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार को उनके घर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 22:16 IST

प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 21 मई को शादी थी और अगले दिन दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था।पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को यह जानकारी दी।स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

गोंडाः गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में अपनी शादी के तीसरे ही दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को यह जानकारी दी।

 

कर्नलगंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नवीना शुक्ला ने बताया कि जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परसौना निवासी कमल सिंह (22) की बीते 21 मई को शादी थी और वह अगले दिन दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। उन्‍होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी एक करीबी रिश्तेदार को उनके घर छोड़ने के लिए मोटर साइकिल से गोपालजोत गया था।

देर शाम घर लौटते समय कटरा बाजार-दुबहा मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल से कमल की बाइक की टक्कर हो गई जिससे कमल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो