लाइव न्यूज़ :

यूपी के गोंडा में आसाराम के आश्रम से मिला लड़की का शव, पिछले तीन दिन से लापता थी

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2022 11:24 IST

गोंडा में आसाराम के आश्रम से एक लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। लड़की पिछले तीन से चार दिन से लापता थी। लड़की का शव एक कार में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देआसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार में से मिला है लड़की का शव।गोंडा में स्थित आसाराम के आश्रम का मामा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में आसाराम के आश्रम में एक लड़की का शव मिला है। लड़की का शव आश्राम में खड़ी एक कार में मिला है। लड़की की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है और वह पिछले तीन दिन से लापता था। अब शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गईहै। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे कब्जे में ले लिया है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे। आसाराम इन दिनों जेल में बंद हैं।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के तहत विमौर का है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कार में लड़की का शव मिला है, वह पिछले कई दिनों से यहां खड़ी थी।

बता दें कि जोधपुर की एक अदालत ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का दोषी पाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आसाराम अभी जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आसाराम ने इस बीच कई बार जमानत के लिए याचिका दी है पर हर बार उसे खारिज किया गया है।

एक अन्य मामले में आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर सूरत की दो बहनों ने भी बलात्कार का आरोप लगाया था। बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में भी आसाराम के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है पर लम्बे समय से मामले में ट्रायल नहीं हो पाया है। बताते चलें कि आसाराम का बेटा नारायण साईं फिलहाल सूरत की लाजपुर जेल में बंद है।

टॅग्स :आसारामक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?