लाइव न्यूज़ :

यूपी में श्मशान से कपड़े चुराकर बेचने वाला गिरोह गिरफ्त में आया, ब्रांडेड लेवल लगाकर बेचे जाते थे ये कपड़े

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 10, 2021 10:53 IST

उत्तर प्रदेश के बागपत से पुलिस ने शवों के कपड़े चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ब्रांडेड लेवल लगाकर बाजार में इन कपड़ों को बेचते थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कोरोना महामारी में शवों के कपड़े चुराकर बेचने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, सात गिरफ्तारपुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से 520 बेडशीट, 127 कुर्ते, 52 सफेद साड़ियां और अन्य सामान बरामद हुए हैंपुलिस अनुसार ये लोग कपड़ों को बेचने से पहले उसे साफ करते थे और ब्रांडेड कंपनियों का स्टिकर भी लगा देते थे

लखनऊ: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मौत का आकड़ा दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रहा है। लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी ऑक्सीजन और दवाईयों की तो कालाबाजारी चल ही रही थी लेकिन अब शवों पर इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़ो को भी चुराकर बाजार में बेच जाने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की पुलिस ने श्मशान और कब्रिस्तान से कपड़े और अन्य सामान चुराकर बाजार में बेचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है ।  

पुलिस के अनुसार आरोपी शव को ढकने के लिए इस्तेमाल में आने वाले  कपड़े, साड़ी, कफन और अन्य सामानों की चोरी करते थे। आरोपियों  की पहचान प्रवीण कुमार जैन , आशीष जैन , श्रवण कुमार शर्मा , ऋषभ जैन , राजू शर्मा , बबलू और शाहरुख के रूप में हुई है । 

पुलिस ने चोरी किए गए सामानों  में  520 कफन , 127 कुर्ते , 140 शर्ट, 34 धोती और 52 साड़ियों के साथ ग्वालियर की एक कंपनी का स्टिकर भी बरामद किया है।  आरोपी चोरी के सामान की अच्छी तरह से धुलाई और इस्त्री करके उसे बाजारों में बेचते थे। इससे पहले वे चुराए गए कपड़ों पर ब्रांडेड मार्किंग भी चिपका देते थे। 

सर्किल अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि ' हमने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मृतकों की बेडशीट , साड़ी , कपड़े चुराते थे । पुलिस को बरामद वस्तुओं में 520 बेडशीट , 127 कुर्ते , 52 सफेद साड़ियां और अन्य सामान मिले हैं ।  ' पुलिस ने कहा कि इस रैकेट में  स्थानीय व्यापारी भी शामिल है।

सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। ये आरोपी पिछले 10 साल से कपड़े चोरी कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इसलिए उन्हें महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरसक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?