लाइव न्यूज़ :

यूपी: हमीरपुर में पारिवारिक रंजिश के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: June 28, 2019 14:53 IST

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के डीआईजी एके राय ने शुक्रवार को बताया कि हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या में प्रथमदृष्टया परिवारिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का शक सामने आ रहा है। फिर भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कथित पारिवारिक रंजिश के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के डीआईजी एके राय ने शुक्रवार को बताया कि हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या में प्रथमदृष्टया परिवारिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का शक सामने आ रहा है। फिर भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

डीआईजी राय ने बताया कि अब तक कि जांच में पाया गया कि नूरबक्स ने दो शादियां की थी। पहली बीवी अपने बेटे-बहू के साथ कालपी रोड स्थित मकान में अलग रह रही है और नूरबक्स दूसरी बीवी व उसके बेटों नफीस, रईश एवं बहुओं के साथ दूसरे मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले वाले मकान, घटनास्थल में लूटपाट जैसे कोई तथ्य सामने नहीं आये।

इससे प्रथम दृष्टया लगता है कि आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया होगा। राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चित्रकूट और कानपुर से खोजी कुत्ते एवं फोरेंसिक टीमें बुलाई गई हैं।

गुरुवार देर शाम रईश (27), उसकी पत्नी रोशनी (25), बेटी आलिया (4), दादी शकीना (85) और भांजी रोशनी (15) के खून से लथपथ शव उनके रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ला स्थित मकान से मिलने पर सनसनी फैल गयी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारहमीरपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने