लाइव न्यूज़ :

यूपी: नोएडा में शॉपिंग मॉल के पास 'दबंग' अपराधियों ने किया महिला के साथ गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, 2 फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 08:45 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपराधियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों ने एक शॉपिंग मॉल के पास कथिततौर पर 26 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नोएडा में अपराधियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया पांच आरोपियों ने नेएडा के एक शॉपिंग मॉल के पास कथिततौर पर महिला के साथ किया बलात्कारपुलिस ने घटना में शामिल पांच में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया है, 2 अब भी फरार हैं

गौतम बुद्ध नगर: दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में अपराधियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों ने एक शॉपिंग मॉल के पास कथिततौर पर 26 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया।

इस संबंध में नोएडा पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उसने जुर्म में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित कुल दो आरोपी अब भी उसकी पकड़ से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी स्थानीय है और बेहद दबंग किस्म का अपराधी है।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पांचों अपराधियों ने महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार कुछ दिनों पहले किया था लेकिन  चूंकि शिकायतकर्ता पीड़िता घटना के बाद से इतनी दहशत में थी कि उसे फौरन पुलिस शिकायक करने की हिम्मत नहीं हुई। इस कारण उसने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी।

इसके साथ ही पुलिस के बयान में यह भी कहा गया है कि पीड़ित महिला ने पुलिस में उस वक्त शिकायत दर्ज कराई, जब आरोपी द्वारा उसे बार-बार ब्लैकमेल करना शुरू किया गया। आखिरकार पीड़िता ने दबंग अपराधी से निजात पाने के लिए 30 दिसंबर को पुलिस से संपर्क किया और बाकायदा अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में जानकारी दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मामले में नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "30 दिसंबर को सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें पीड़िता ने अपने साथ 5 लोगों द्वारा कथिततौर से गैंगरेप किये जाने की बात बताई गई। मामले की जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।"

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान राजकुमार, आज़ाद और विकास के रूप में की गई है। वहीं फरार दो अन्य संदिग्धों के नाम रवि और मेहमी हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई है और उनकी गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :गैंगरेपरेपनॉएडाक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?