लाइव न्यूज़ :

UP Crime: एटा में प्रेम विवाह के विरोध में बुलायी गई थी पंचायत, लेकिन हो गई चाकूबाजी, एक युवक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 18:38 IST

सूत्रों के अनुसार आरोप है कि पंचायत के दौरान युवती के पिता रामू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अर्जुन के जीजा साहिबा और भाई सुरजीत पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

Open in App

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेम विवाह के विरोध में रविवार को बुलाई गई पंचायत के दौरान चाकू से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई तथा उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन ने गीता नामक युवती से करीब 10 दिन पहले प्रेम विवाह किया था। 

इस विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने पंचायत बुलाई थी। सूत्रों के अनुसार आरोप है कि पंचायत के दौरान युवती के पिता रामू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अर्जुन के जीजा साहिबा और भाई सुरजीत पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

हमले में 27 वर्षीय साहिबा और 25 साल का सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजन घायलों को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया। 

मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने रास्ता जाम कर हंगामा किया। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्रवेतांभ पांडेय ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पांडेय ने बताया कि इस मामले में रामू समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। भाषा सं, सलीम रवि कांत

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :यूपी क्राइमएटाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्टबिहार: एक सनकी प्रेमिका ने मोहब्बत को मय्यत में बदला, प्रेम और प्रतिशोध की आग में ऐसी खौफनाक साजिश रची की हर कोई रह गया हैरान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?