लाइव न्यूज़ :

UP Crime: OYO रूम में फंदे से लटका मिला युवक, जहर खाकर मृत पड़ी थी लड़की; दंग रह गई पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2024 15:31 IST

UP Crime: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ओयो होटल के कमरे में एक जोड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के संभल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। संभल के एक होटल में दो लोगों का शव बरामद हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुला तो मंजर देख पुलिस दंग रह गई। दरअसल, प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार, 20 जून को एक ओयो होटल के कमरे खुदखुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, युवक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था क्योंकि उसने जहर खाया। 

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के गौतम नगर का 20 वर्षीय युवक और संभल का 23 वर्षीय युवक गुरुवार दोपहर मोहल्ला फतेहउल्ला सराय स्थित ओयो होटल में कमरा लेने पहुंचे। होटल मैनेजर ने युवक और युवती से उनका आईडी प्रूफ लेने के बाद उन्हें कमरा आवंटित कर दिया। कपल के समय पर चेक आउट न करने पर होटल मैनेजर ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे संदेह हुआ।

वह सीढ़ियां चढ़कर खिड़की से देखने लगा तो कमरे के अंदर प्रेमी युगल के शव मिले। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए गहन जांच की। युवक और युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

गौरतलब है कि पुलिस ने कपल के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के बयान के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है। फिलहाल इस बात की जांच जारी है कि कपल ने आत्महत्या क्यों की। 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयासOYOउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल