लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ, ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट, बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पर 3 दिन, 4 थाना और 6 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 21:51 IST

भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देभोलेंद्र के खिलाफ तीन दिनों के भीतर चार थानों में छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। महेंद्र पाल सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।पिछले तीन दिनों में मेरे भाई के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए गए हैं।

गोरखपुरः गोरखपुर के पिपराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कुल छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया।

अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को लेकर भोलेंद्र के खिलाफ तीन दिनों के भीतर चार थानों में छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। बृहस्पतिवार को देर रात की गई यह पोस्ट वायरल हो गई जिसे बाद में उनके परिवार ने डिलीट कर दिया। महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।

उन्होंने कहा, "हम पिछले 20-25 सालों से अलग रह रहे हैं। फिर भी, उनका मुझसे खून का रिश्ता है। मैं उनके बयान के लिए मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी से माफी मांगता हूं। इसके पीछे एक साजिश भी हो सकती है, क्योंकि कुछ लोग, जो जनता के लिए मेरे काम का विरोध करते हैं, मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

महेंद्र सिंह ने कहा कि भोलेंद्र पाल सिंह को शराब के नशे में उकसाया गया होगा। उन्होंने उन्हें उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने बताया, "पिछले तीन दिनों में मेरे भाई के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए गए हैं। मैंने इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

मैंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति कानून तोड़ता है, उसे कानून की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।" भाजपा विधायक ने कहा कि उनके भाई परिवार में किसी की नहीं सुनते थे और इसी वजह से 25 साल पहले उन्होंने अपने भाई से नाता तोड़ लिया था।

महेंद्र पाल सिंह ने कहा, "मेरे भाई ने पहले भी फेसबुक पर मेरा अपमान किया था।" पुलिस अधिकारियों के अनुसार भोलेंद्र पाल सिंह के खिलाफ साइबर अपराध थाने, पिपराइच थाने, रामगढ़ ताल थाने और खोराबार थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?