लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी, पूर्व विधायक संगीत सोम ने शिकायत दर्ज कराई, कहा-धमकी भरे संदेश, फोन और वीडियो कॉल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 16:09 IST

शिकायतकर्ता ने सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिन नंबरों से कॉल और संदेश भेजे गए, वे बांग्लादेश से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशों में नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ समाचार चैनलों को उड़ाने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है।साइबर प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों की मदद से कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।संगीत सोम ने ‘आईपीएल फ्रेंचाइजी’ द्वारा बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को खरीदे जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी।

मेरठः मेरठ जिले की सरधना सीट से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी नेता संगीत सोम को कथित तौर पर बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे संगीत सोम के मोबाइल फोन पर धमकी भरे संदेश, फोन कॉल और वीडियो कॉल आए। इन संदेशों में उन्हें नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कुछ प्रमुख समाचार चैनलों को उड़ाने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है।

शिकायतकर्ता ने सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिन नंबरों से कॉल और संदेश भेजे गए, वे बांग्लादेश से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों की मदद से कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला हाल ही में दिए गए एक बयान से जुड़ा हो सकता है। 31 दिसंबर को संगीत सोम ने ‘आईपीएल फ्रेंचाइजी’ द्वारा बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को खरीदे जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी। बाद में यह विषय चर्चा में आया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संबंधित खिलाड़ी को टीम से मुक्त करने का निर्णय लिया। इस बीच, धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने कहा कि वह सनातन धर्म और देशहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात आगे भी मजबूती से रखते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सरधना) आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशBJPमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट