लाइव न्यूज़ :

यूपी: 15 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर 9 महीने करता रहा रेप, दोषी करार होने में लगे 6 साल

By भाषा | Updated: December 14, 2019 07:44 IST

अदालत ने दोषी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जो अभी जमानत पर है और आज फैसले के दिन अदालत में पेश नहीं हुआ। उसे 26 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी के मुजफ्फरनगर में एक विशेष अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।दलित किशोरी से रेप के आरोपी को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने में 6 साल लगे।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक विशेष अदालत ने यहां शुक्रवार को एक व्यक्ति को 15 वर्ष की एक दलित किशोरी को विवाह का झांसा देकर नौ महीने तक उसके साथ बलात्कार करने के छह साल पुराने मामले में दोषी करार दिया।

विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने पोक्सो अधिनियम के तहत सुनवाई करते हुए शामली जिले के रहने वाले जॉनी ठाकुर को 2013 में किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी करार दिया।

अदालत ने दोषी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जो अभी जमानत पर है और आज फैसले के दिन अदालत में पेश नहीं हुआ। उसे 26 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

विशेष न्यायाधीश ने पुलिस को उसे गिरफ्तार कर अगली तारीख पर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया । अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़िता ने 2013 में थाने में संपर्क कर विवाह का झांसा देकर नौ महीने तक बार-बार बलात्कार करने का ठाकुर पर आरोप लगाया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुररेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला