लाइव न्यूज़ :

उन्नाव कांड: DGP ने कहा- मरने से पहले दिया गया पीड़िता का बयान हत्यारों को पहुंचाएगा उनके अंजाम तक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 12:26 IST

डीजीपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे जल्द चार्जशीट दाखिल करें। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने 5 दिसंबर को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में प्रशासनिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था।6 दिसंबर को पीड़िता की दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

उन्नाव रेप पीड़िता की जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही। सभी पांचों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ओपी सिंह ने कहा है कि मरने से पहले पीड़िता ने जो बयान दिया था उसके आधार पर हत्यारों को सजा हो सकेगी। पीड़िता को 5 दिसंबर को पांच आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया था। उसे उन्नाव के स्वास्थ्य केंद्र से फौरन लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया था और फिर वहां से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया था। 

पीड़िता ने 5 दिसंबर को ही लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में प्रशासनिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। 6 दिसंबर को पीड़िता की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एचटी की खबर के मुताबिक, डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस प्राथमिकता के आधार पर मामला देख रही है पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। डीजीपी ने यह भी कहा कि पीड़िता के पिता, उसकी बड़ी बहन और उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत बनाया जा सके। 

डीजीपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे जल्द चार्जशीट दाखिल करें। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। 

पीड़िता का मोबाइल फोन, पर्स और अन्य चीजें पहले ही फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी जा चुकी हैं। पीड़िता के चीजों पर आरोपियों के उंगलियों के निशान पाए जा सकते हैं। 

डीजीपी ने कहा कि पांचों आरोपी- हरिशंकर त्रिवेदी, राम किशोर त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी, शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनके नाम पीड़िता ने बताए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शिवम और शुभम ने 2018 में उसे अगवा किया था और उसके साथ रेप किया था। मामले में मार्च 2019 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुख्य आरोपी शिवम को सितंबर में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसे बाद में 25 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी और दस दिन बाद महिला को जिंदा जलाने की वारदात को अंजाम दिया गया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट