लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता के बाद हादसे में घायल वकील को एयर एंबुलेस से किया गया दिल्ली AIIMS में शिफ्ट

By भाषा | Updated: August 6, 2019 14:06 IST

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया कि दिल्ली से विशेष एयर एंबुलेंस सुबह दस बजे लखनऊ पहुंची। सवा दस बजे घायल वकील को केजीएमयू से विशेष एम्बुलेंस से लखनऊ हवाईअड्डा रवाना कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने मंगलवार सुबह 'भाषा' को बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को वेंटीलेटर से हटा दिया गया है। पीड़िता को सोमवार शाम को ही किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया था।

 रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उन्नाव सामूहिक बलात्कार कांड पीड़िता के वकील को मंगलवार सुबह बेहतर इलाज के लिए विशेष एयर एंबुलेंस से लखनऊ से दिल्ली रवाना किया गया। जबकि पीड़िता को सोमवार शाम को ही किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया था।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया कि दिल्ली से विशेष एयर एंबुलेंस सुबह दस बजे लखनऊ पहुंची। सवा दस बजे घायल वकील को केजीएमयू से विशेष एम्बुलेंस से लखनऊ हवाईअड्डा रवाना कर दिया गया।

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने मंगलवार सुबह 'भाषा' को बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को वेंटीलेटर से हटा दिया गया है। लेकिन सिर में लगी चोट के कारण अभी वह खतरे से बाहर नहीं है। वह अभी भी कोमा में हैं। उनके गले में छोटा सा छेद करके (ट्रैकियोस्टोमी) टयूब द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी मरीज चार दिन से ज्यादा वेंटीलेटर पर रहता है तो उसे ऑक्सीजन देने के लिये ट्रैकियोस्टोमी विधि का इस्तेमाल किया जाता है।

इससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मरीज को मिलती रहती है और फेंफड़ों आदि की सफाई करने में भी आसानी होती है। बलात्कार पीड़िता और वकील पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। दुर्घटना में पीड़िता की दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशएम्सलखनऊदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी