लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप-आग कांड: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में धारा 302 भी शामिल, पीड़िता की मौत के 3 दिन बाद दायर आरोप पत्र

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 08:27 IST

पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का उल्लेख हैं, जिसमें मोबाइल फोन शामिल है। मामले को लेकर कई लोगों की गवाही दर्ज की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को जलाकर मारने वाले पांच आरोपियों में से दो शिवम और शुभम त्रिवेदी को चार्जशीट में अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, जोकि हत्या से संबंधित हैं, वह भी शामिल की गई है। 

उन्नाव रेप और आग कांड में पीड़िता की मौत के तीन दिन बाद यानी बीते सोमवार (9 दिसंबर) को पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट रायबरेली के कोर्ट में दाखिल की गई। यह जानकारी रायबरेली के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने मीडिया को दी। 

पीड़िता को जलाकर मारने वाले पांच आरोपियों में से दो शिवम और शुभम त्रिवेदी को चार्जशीट में अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। 

पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का उल्लेख हैं, जिसमें मोबाइल फोन शामिल है। मामले को लेकर कई लोगों की गवाही दर्ज की गई है। 

दुष्कर्म के आरोपियों शिवम और शुभम पर सबूत नष्ट करने और पीड़िता को डराने-धमकाने का भी आरोप चार्जशीट में है। 

चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, जोकि हत्या से संबंधित हैं, वह भी शामिल की गई है। इस केस के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़िता को आग के हवाले करने वाले बाकी तीन आरोपियों के नाम उमेश बाजपेयी, राजकिशोर और हरि शंकर हैं।

बता दें कि बीते 5 दिसंबर को पीड़िता रेप मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली की अदालत जा रही थी, तभी उन्नाव के बिहार इलाके में आरोपियों ने उसे रोककर जिंदा जला दिया था। चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़िता जलते हुए करीब एक किलोमीटर तक पुलिस थाने के लिए भागी थी। 

पुलिस ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल रेफर किया गया था। पीड़िता ने लखनऊ में ही मजिस्ट्रेटी बयान दिया था। पीड़िता की हालत नाजुक होने के कराण उसे एयर एंबुलेस के जरिये दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड