लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा- लड़की की इज्जत गई है, विधायक हो या अधिकारी कोई नहीं बच सकता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 17:32 IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, यूपी की सरकार यह सुनश्चित करेगी कि इस जघन्यतम अपराध में संलग्न लोग धरती पर कहीं जगह नहीं पाएंगे, या तो जेल में होंगे या फांसी के फंदों पर झूलेंगे।

Open in App

नई दिल्ली/उन्नाव, 12 अप्रैल। उन्नाव गैंगरेप मामले में गुरूवार को हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी  है। अदालत अपना फैसला शुक्रवार दोपहर 2 बजे सुनाएगी। वहीं गैंग रेप के मुख्य आरोपी विधायक को लेकर पुलिस की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश प्रशासन और योगी सरकार के ढीले रवैये पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साफ शब्दों में कहा है कि दोषी कोई भी बच नहीं सकता।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, आज हम सब विभिन्न स्थानों पर इसी मुद्दे पर उपवास पर बैठे। वहां मीडिया के मित्रों ने मुझसे उन्नाव के विषय पर सवाल किए, यह वाजिब सी बात है सवाल होने ही थे क्योंकि यह जघन्यतम कृत हुआ है। मैंने जो कहा वह इस प्रकार है।

उन्होंने अगले ट्वीट कर कहा, लड़की की इज्जत गई है, लड़की के पिता की जान गई है। इसमें कोई भी दोषी नहीं छूट सकता। विधायक हो, डॉक्टर हो या पुलिस अधिकारी हो- कोई भी बच नहीं सकता।

इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा, यूपी की सरकार यह सुनश्चित करेगी कि इस जघन्यतम अपराध में संलग्न लोग धरती पर कहीं जगह नहीं पाएंगे - या तो जेल में होंगे या फांसी के फंदों पर झूलेंगे। बता दें कि इससे पहले इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस से पूछा कि आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गुरुवार दो बजे तक गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं? वहीं पुलिस ने कहा है कि आरोपी विधाय के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। 

मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्नाव की रहने वाली  नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ गुरुवार (12 अप्रैल) को एफआईआर दर्ज की गयी। बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 506 के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्नाव गैंगरेप की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप और पीड़िता के पिता पुलिस हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। हाईकोर्ट ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए पूरे मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी और गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की जा चुकी है।  

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरउमा भारतीउत्तर प्रदेशगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा