लाइव न्यूज़ :

VIDEO: खेत में रखी 50 क्विंटल लाल मिर्च में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, पीड़ित किसान ने कहा- करीब 15 लाख का हुआ नुकसान, जांच की मांग की

By आजाद खान | Updated: April 4, 2023 15:17 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि खेत में जल रहे मिर्च को दमकल विभाग के अधिकारी बुझा रहे है। घटनास्थल पर पीड़ित किसान के अलावा कई और लोग भी दिखाई दे रहे है जो जलते हुए मिर्च का वीडियो बना रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के एक खेत में रखे 50 क्विंटल लाल मिर्च को आग लगा दी गई है। यह आग अंजान लोगों द्वारा लगाई गई है जिसे लेकर पीड़ित किसान जांच की मांग कर रहा है। किसान के अनुसार, जले हुए मिर्च की कीमत करीब 15 लाख रुपए थी।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में खेत मे रखे रहे 50 क्विंटल के लाल मिर्च को किसी ने आग लगा दिया है। न्यूज एजेंसी द्वारा इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मिर्च में आग लगी है और मिर्च जलती हुई दिखाई दे रही है। मामले में बोलते हुए पीड़ित किसान ने बताया कि इस पूरे मिर्च की कीमत करीब 15 लाख रुपए थी। 

ऐसे में पीड़ित किसान ने पुलिस से इसकी शिकायत की है और मामले में जांच की मांग की है क्योंकि इस घटना से उसका काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में वीडियो में दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी घटनास्थल पर देखा गया है जो वहां आग बुझाने का काम कर रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के एक खेत में 50 क्विंटल लाल मिर्च रखी हुई थी। ऐसे में इस मिर्च में किसी ने आग लगा दी जिस कारण पूरा मिर्च जलकर खाक हो गया है। वहीं इसकी खबर मिलते ही पीड़ित किसान समेत अन्य गांव वाले वहां जमा हुए तब तक पूरा मिर्च जल चुका था। 

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जारी वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कैसे मिर्च में आग लगी है और वहां खड़े लोग कुछ नहीं कर पा रहे है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी को भी देखा गया है।

दमकल की गाड़ी ने बुझाई आग

एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आग लगी हुई है और वहां पुलिस वाले भी मौजूद है। इस बीच दमकल विभाग के कुछ कर्मचारी आग को बुझाने की कोशिश भी रहे है।  इस घटना के कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी तस्वीरें और वीडयो भी बनाया गया है। 

चूकि किसी अज्ञात लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है, इस पर किसान का कहना है इस मामले में पूरी जांच हो और आरोपी की पहचान हो। एएनआई के अनुसार, किसान ने बताया कि जले हुए मिर्च की बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए की थी।  

टॅग्स :क्राइमआंध्र प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली