लाइव न्यूज़ :

यूपी: बेरोजगार मजदूर को आया लाखों के जीएसटी बकाया का नोटिस, बताया गया करोड़ों की कंपनी का मालिक, केस हुआ दर्ज

By आजाद खान | Updated: July 11, 2023 19:39 IST

मजदूर ने बताया कि वह इससे पहले जहां काम करता था वहां के मालिक ने कुछ गड़बड़ किया होगा क्योंकि मालिक ने मजदूर के काम में ज्वाइन होने के बाद उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में एक बेरोजगार मजदूर को जीएसटी बकाया का नोटिस आया है। यही नहीं उसे करोड़ों की कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार से उसे दो नोटिस आने के बाद उसने मामले में पुलिस केस किया है।

लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में एक मजदूर को उस वक्त झटका लगा जब उसे नोटिस मिला कि 1.36 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली कंपनी के लिए उस पर सरकार का 24.61 लाख रुपए का जीएसटी बकाया है। यही नहीं अगले महीने उसे एक और नोटिस मिला था जिसमें यह कहा गया था कि वह 1.16 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार वाली एक अन्य कंपनी का मालिक है।

एक के बाद एक दो नोटिस मिलने के कारण मजदूर हैरान हो गया और वह इसकी शिकायत पुलिस से की। मजदूर ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के लिए भी उसे काफी परेशानी का सामने करना पड़ा और इस सिलसिले में उसके 40 हजार तक रुपए भी खर्च हुए है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में केस दर्ज हो गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 22 साल के बुलंदशहर निवासी देवेंद्र कुमार को एक के बाद एक नोटिस आया था जिसमें कभी उस पर जीएसटी बकाया की बात कही गई तो कभी उसे करोड़ों के कंपनी का मालिक बताया गया है। उधर मजदूर कुमार का कहना है कि वह कई महीनों से बेरोजगार है और उसके पास कोई नौकरी नहीं है। इस हालत में वह कैसे किसी कंपनी का मालिक बन सकता है और कैसे उस पर जीएसटी का बकाया हो सकता है। 

कुमार ने बताया कि उसे शक है कि जिस जगह वह पहले काम किया करता है और जहां उसने अपने कुछ कागजात जमा दिए थे, वहां के मालिक ने उसके साथ कागजाते के साथ छेड़छाड़ किया है। यही कारण है कि उसे सरकार द्वारा जीएसटी बकाया और किसी कंपनी के मालिक होने का नोटिस मिल रहा है। 

काफी मुसिबत से दर्ज करवाया केस

कुमार ने बताया कि मामले की पहली शिकायत बुलंदशहर पुलिस से की गई थी और फिर अब ये मामला गौतम बुद्ध नगर पुलिस तक पहुंच गई है जहां इस पार आगे की कार्रवाई हो रही है। कुमार ने बताया कि उसे मामले में केस दर्ज कराने के लिए उसके 40 हजार भी खर्च हो चुके है। यही नहीं अधिकारी उसे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय, गाजियाबाद से नोएडा और फिर बुलंदशहर भेजते रहे जिसमें भी उसका काफी खर्चा हुआ है। 

यही नहीं कुमार ने यह भी बताया है कि मेरे गांव से बुलंदशहर के एसपी कार्यालय तक यात्रा करने में भी उसका बहुत खर्च हुआ है। ऐसे में अंत में मामला दर्ज हो गया है और नोएडा सेक्टर 63 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467, 468, 471 सभी जालसाजी से संबंधित के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि इसके लिए टीम का गठन हो गया है और जांच जारी है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?