लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री महिला सहायता योजना' के तहत क्या मोदी सरकार महिलाओं को दे रही है 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद? यहां जानें पूरा डिटेल

By आजाद खान | Updated: May 21, 2022 11:49 IST

आपको बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक टीम एक ऐसी टीम है जो ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी का पर्दाफाश करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार महिलाओं के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दे रही है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जांच पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने की है।

PIB Fact Check: सोशल मीडिया यूट्यूब पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दे रही है। इस दावे में यह भी कहा जा रहा है कि यह योजना पूरे भारत में चलाई जा रही है और इसके लिए आवेदन कल से शुरू है। यहीं नहीं इस वीडियो में इसके आवेदन को लेकर अंतिम तिथि का भी एलान किया गया है। वीडियो द्वारा किए गए दावे की जांच पीआईबी फैक्ट चेक टीम (PIB Fact Check Team) ने की है। आइए जानते है कि क्या खुलासा हुआ है। 

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने क्या किया खुलासा

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने जांच के बाद यह खुलासा किया है कि वीडियो द्वारा किया गया वादा फर्जी है। टीम में यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस तरह की योजना नहीं चला रही है जिसमें देश की महिलाओं को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। पीआईबी ने लोगों को इस तरीके के लुभाने वाले स्कीम व ऑफर से सावधान रहने को कहा है। 

क्या था वायरल मैसेज

आपको बता दें कि एक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देश की महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा दो लाख रुपए देने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में इस तरीके के ठगी और फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की एक टीम का गठन हुआ है। यह टीम ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी का पर्दाफाश करती है। वायरल वीडियो के दावे को जांच में पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने फर्जी पाया और इससे लोगों को सतर्क रहने को कहा है। 

जब कभी भी आपको इस तरीके के लुभावने ऑफर्स या स्कीम के बारे में पता चले तो आप सबसे पहले उसकी सच्चाई को परख लें। जब सब कुछ सही लगे तब जाकर ही आगे बढ़े।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनरेंद्र मोदीभारतऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?