लाइव न्यूज़ :

उनाकोटीः 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, कांग्रेस और माकपा ने कहा-त्रिपुरा के मंत्री पुत्र भी शामिल

By भाषा | Updated: October 24, 2022 15:50 IST

त्रिपुरा के मंत्री पुत्र की संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे19 अक्टूबर को कुमारघाट स्थित तीन मंजिला मकान में युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कुछ अन्य अब भी फरार हैं।कांग्रेस ने अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अगरतलाः त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना में राज्य के एक मंत्री पुत्र की संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप को खारिज कर दिया। किशोरी से 19 अक्टूबर को कुमारघाट स्थित तीन मंजिला मकान में युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।

कुमारघाट सब डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बिप्लब देबवर्मा ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कुछ अन्य अब भी फरार हैं। कांग्रेस ने अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष साहा ने कहा, ‘‘एक मंत्री पुत्र का नाम आ रहा है। इसलिए हम मुख्यमंत्री माणिक साहा से इस मुद्दे पर एक बयान चाहते हैं। हम सभी आरोपियों को फौरन गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। ’’ माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘हम मंत्री पुत्र की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच की मांग करते हैं।

यदि वह मामले में आरोपी है तो उसके खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करना चाहिए।’’ हालांकि, भाजपा ने मंत्री पुत्र के खिलाफ लगाये गये आरोपों को खारिज कर दिया। भाजपा के उनाकोटी जिला प्रमुख पवित्र चंद्र देबनाथ ने कहा, ‘‘आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित हैं क्योंकि 19 अक्टूबर को जब यह घटना हुई थी उस वक्त वह (मंत्री पुत्र) अगरतला में था।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराBJPकांग्रेसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई