लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल एसयूवी का मालिक यूपी से गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ों की मजिस्ट्रियल जांच के भी दिए गए आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: March 19, 2023 15:27 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल क्रेटा के मालिक रुखसार अहमद को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया है। क्रेटा के दस्तावेजों में रुखसार अहमद का नाम दर्ज था और सूत्रों ने बताया कि वह प्रयागराज के करेली में एक ट्रैवल एजेंसी का संचालक था।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध में इस्तेमाल क्रेटा के मालिक रुखसार अहमद को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गयाक्रेटा के दस्तावेजों में रुखसार अहमद का नाम दर्ज था, वह प्रयागराज के करेली में एक ट्रैवल एजेंसी का संचालक थाउमेश पाल हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ों की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए

लखनऊ: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है और उसने वारदात में इस्तेमाल क्रेटा के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में हुए दो एनकाउंटर की भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।  

उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि उसके हमलावर क्रेटा कार और दो बाइक में आए और उन्होंने उसे गोली मार दी। उमेश पाल पर देसी बमों से हमला कर उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। इस मामले में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद, उनकी पत्नी, उनके दो बेटे, भाई अशरफ और अन्य उमेश पाल की हत्या के मामले में आरोपी हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल क्रेटा के मालिक रुखसार अहमद को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया है। क्रेटा के दस्तावेजों में रुखसार अहमद का नाम दर्ज था और सूत्रों ने बताया कि वह प्रयागराज के करेली में एक ट्रैवल एजेंसी का संचालक था।

घटना के बाद वह परिवार समेत फरार हो गया था। नफीस अहमद ने करेली निवासी रुखसार अहमद को कार ट्रांसफर कर दी थी। कार मालिक रुखसार अहमद नफीस अहमद का करीबी रिश्तेदार बताया जाता है।

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ों की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं। प्रयागराज के जिलाधिकारी ने उमेश पाल की हत्या करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर की जांच के आदेश दिए हैं।

6 मार्च को प्रयागराज पुलिस ने एक 23 वर्षीय अपराधी विजय चौधरी उर्फ उस्मान को गोली मार दी, यह दावा करते हुए कि वह उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने कहा कि उमेश पाल पर पहली गोली उसी ने चलाई थी और यह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। 

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा यह दूसरा एनकाउंटर था। इससे पहले 27 फरवरी को कौशांबी निवासी अरबाज को पुलिस ने मार गिराया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO