लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर! केस में सीबीआई की भी हुई एंट्री

By शिवेंद्र राय | Updated: February 28, 2023 13:49 IST

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा खंगालने में जुटा हुआ है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं और माना जा रहा है कि आरोपियों की संपत्ति पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। पुलिस की मदद से प्रयागराज विकास प्राधिकरण हत्याकांड में शामिल शूटरों की संपत्ति का विवरण जुटा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर सरकार सख्तप्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा खंगालने में जुटाचल सकता है प्रशासन का बुलडोजर

प्रयागराज: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर सरकार सख्त रवैया अपनाने जा रही है। इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के  मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के जिस कमरे में बैठकर रची गई उसमें रहने वाले एलएलबी के छात्र सदाकत खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक अन्य शूटर मोहम्मद गुलाम की भी पहचान कर ली गई है।

अब खबर है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा खंगालने में जुटा हुआ है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं और माना जा रहा है कि आरोपियों की संपत्ति पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। पुलिस की मदद से प्रयागराज विकास प्राधिकरण हत्याकांड में शामिल शूटरों की संपत्ति का विवरण जुटा रहा है।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अब सीबीआई की भी एंट्री हो चुकी है। उमेश पाल और सरकारी गनर हत्याकांड में अब सीबीआई ने स्पेशल क्राइम ब्रांच से मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मांगी है। दरअसल उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह थे। राजू पाल की हत्या साल 2004 में की गई थी और इसमें अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ मुख्य आरोपी थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और ये केस लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में अपने अंतिम दौर में है।

इस बीच बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग यूपी सरकार से की है। अतीक अहमद की पत्नी का कहना है कि सीबीआई की जांच से ही सारा मामला साफ होगा। दूसरी तरफ उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पुलिस सक्रिय है।  एक आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है। अरबाज उस गाड़ी को चला रहा था जिससे हमलावर घटना को अंजाम देने आए थे। 

शूटर मोहम्मद गुलाम की भी पहचान हो गई है और जोर शोर से उसकी तलाश जारी है।  वारदात वाले दिन मोहम्मद गुलाम, उमेश पाल के घर की गली में मौजूद एक इलेक्ट्रिक दुकान मे खड़ा था। सारी योजना पहले से तैयार थी। जैसे ही उमेश पाल अपनी गाड़ी से नीचे उतरे मोहम्मद गुलाम ने गोलियों की बौछार कर दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBSP MLAयोगी आदित्यनाथसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?