लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया, मुठभेड़ धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुई

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 16:25 IST

24 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला किया गया था। हमले में बुरी तरह घायल उमेश पाल को तुरंत ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला किया गया थाविधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह थे उमेश पाल पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी अरबाज को मार गिराया

प्रयागराजउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।  जानकारी के मुताबिक पुलिस की यह मुठभेड़ धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुई है।

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' बयान दिया था। योगी के इस बयान के बाद सदन में ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। लेकिन अब यूपी पुलिस मुख्यमंत्री के बयान को सही साबित करती हुई दिखाई दे रही है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस को कैमरे में आरोपी अरबाज का चेहरा नजर आया था जिसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। अरबाज को बाहुबली नेता और माफिया अतीक अहमद का करीबी भी माना जाता है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुई मुठभेड़ में अरबाज ने पुलिस पर गोलिया भी चलाई जिसमें एक जवान घायल हुआ था। 

जवाब में का गई फायरिंग में अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी थी। अरबाज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। बता दें कि 24 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला किया गया था। हमले में बुरी तरह घायल उमेश पाल को तुरंत ही  स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के इकलौते गवाह थे। जानकारी के अनुसार उनके घर में घुस कर देसी बमों से हमला किया गया। उमेश पाल की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी भी मुहैया कराए गए थे लेकिन इसके बावजूद हमलावर अपने मकसद में कामयाब रहे।

 राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे जिनकी हत्या साल 2005 में कर दी गई थी। हत्या का आरोप बाहुबली नेता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर लगा। इस बार भी उमेश यादव की हत्या के बाद अंगुली अतीक और उनके भाई की तरफ ही उठ रही है। उमेश पाल, राजू पाल की पत्नी पूजा पाल के रिश्तेदार थे। जब से वह इस केस में गवाह बने थे तब से उनको जान का खतरा था। इस संबंध में पूजा पाल ने भी उमेश पाल को जान के खतरे की आशंका जताई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजएनकाउंटरबीएसपीBSP MLAयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?