लाइव न्यूज़ :

Umesh Kolhe Murder: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 16, 2022 18:15 IST

अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने मुंबई स्पेशल कोर्ट में 11 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ गुरुवार स्पेशल कोर्ट में दायर की चार्जशीटकेमिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को की गई थी हत्या2 जुलाई से जांच में जुटी थी एनआईए

नई दिल्ली: अमरावती फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मुंबई NIA कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इससे पहले एनआईए ने हत्याकांड में आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी शाइम अहमद को गिरफ्तार किया था। स्पेशल कोर्ट ने सितंबर में एनआईए को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों का समय दिया था। 

54 वर्षीय केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून 2022 को हत्या कर दी गई थी। उमेश हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। कोल्हे ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक पोस्ट शेयर कर दिया था। जिसके बाद आरोपी यूसुफ खान ने उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश रची और बाकी आरोपियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।

शुरुआती तौर पर अमरावती जिले के सिटी कोतवाली थाने में 22 जून को मामला दर्ज किया गया था। थोड़े दिनों बाद 2 जुलाई को इस केस को  राष्ट्रीय जांच एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया गया।  इस मामले में कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। जिसमें आरोपी कोल्हे की हत्या करते नजर आ रहे थे।  इसके आधार पर ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। 23 जून से 11 अगस्त तक  शाइम अहमद सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, शाइम घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। एनआईए ने उसे सितंबर महीने में मुंबई से गिरफ्तार किया था।

बता दें अमरावती में आतिब और शाहरुख नाम के हमलावरों ने उमेश पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके पीछे इरफान खान नाम के शख्स को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोप है कि इरफान ने मौलाना मुदस्सिर अहमद से उमेश की रेकी करवाई फिर हत्या के लिए चार मजदूर  शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को चुना। 21 जून की रात आतिब और शाहरुख ने उमेश की हत्या कर दी।

टॅग्स :हत्याक्राइमएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?