लाइव न्यूज़ :

उज्जैन एसबीआई बैंकः करोड़ों के सोने के साथ 8 लाख नकदी चोरी, महानंदा नगर शाखा में ताला खोलकर वारदात, सीसीटीवी फुटेज

By बृजेश परमार | Updated: September 2, 2025 21:23 IST

Ujjain SBI Bank: एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वारदात को ताला खोलकर अंजाम दिया गया है। इससे साफ हो रहा है कि कोई बैंक से परिचित ही है।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी का खुलासा मंगलवार सुबह मैनेजर एवं सफाई कर्मी के पहुंचने के दौरान हुआ। नगदी 8 लाख के साथ-साथ रुपए एक से दो करोड़ के बैंक में रहन आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

Ujjain:उज्जैन शहर के महानंदा नगर क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने सोमवार देर रात बैंक में घुसकर लॉकर का ताला खोला और नगदी 8 लाख के साथ-साथ रुपए एक से दो करोड़ के बैंक में रहन आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का खुलासा मंगलवार सुबह मैनेजर एवं सफाई कर्मी के पहुंचने के दौरान हुआ। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वारदात को ताला खोलकर अंजाम दिया गया है। इससे साफ हो रहा है कि कोई बैंक से परिचित ही है।

सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बैंक मैनेजर के अनुसार ऋण के एवज में जो ज्वेलरी रहन रखी जाती है वहीं चोरी गए हैं। ये एक से 2 करोड़ के हैं। इनके साथ 8 लाख की नकदी भी चोर ले गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं।

चाबी से खोला लॉकर

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी बड़ी सफाई से बैंक के अंदर दाखिल हुए और बिना तोड़फोड़ किए चाबी के जरिए लॉकर खोला। इसके बाद वहां रखी नगदी और आभूषण निकालकर फरार हो गए। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों को बैंक की संरचना और लॉकर सिस्टम की जानकारी पहले से थी।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग

घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें दो से तीन लोगों की गतिविधियां दर्ज हैं। पुलिस इनकी पहचान और लोकेशन तलाशने में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चोरों की सटीक संख्या कितनी थी, लेकिन सीसीटीवी वीडियो में दो संदिग्ध बैंक से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच

घटना की जानकारी लगते ही माधव नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस बैंक प्रबंधन से पूछताछ कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की पड़ताल कर रही है।

करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर नगदी के अलावा करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हुए हैं। बैंक प्रबंधन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

टॅग्स :Madhya PradeshUjjainPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था