लाइव न्यूज़ :

कन्हैयालाल मर्डर: उदयपुर कांड के आरोपियों को भीड़ ने दबोचा, लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई की, देखें वीडियो

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 2, 2022 18:36 IST

Udaipur murder incident: उदयरपुर हत्याकांड के आरोपियों को लेकर लोगों में आक्रोश है। आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग करने वालों का गुस्सा हत्यारों को तक झेलना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबेकाबू भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पीटा।आरोपियों के कोर्ट में जाने के बाद 5 घंटे तक दरवाजा बंद कर दिया गया। पुलिस गाड़ी पर चढ़ा रही थी उस दौरान भी लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई कर दी। 

उदयपुरः उदयपुर हत्याकांड को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में इतना गुस्सा है कि वो कन्हैयालाल के दरिंदों के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रहे हैं। हत्या से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेजा गया है।

वहीं हत्यारों की कोर्ट में पेशी के दौरान बेकाबू भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पीटा। वहां मौजूद पुलिस ने बामुश्किल उन्हे छुड़वाया। बता दें कि आरोपियों के कोर्ट में जाने के बाद 5 घंटे तक दरवाजा बंद कर दिया गया लेकिन जब वो बाहर निकले तो जूते चप्पल और डंडों से पिटाई हुई। जब पुलिस गाड़ी पर चढ़ा रही थी उस दौरान भी लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई कर दी। 

वकीलों ने की फांसी देने की मांग जहां पहले ही इन आरोपियों का केस लड़ने को कोई वकील तैयार नहीं है। वहीं आरोपियों की पेशी से पहले कोर्ट परिसर में वकीलों ने कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की । आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट का दरवाज़ा 5 घंटे बंद रहा लेकिन .बाहर निकलते ही भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पुलिस आरोपियों को गाड़ी में चढ़ाती उससे पहले ही बेकाबू भीड़ ने उन्हे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

 

पिटाई का वीडियो भी आया सामने 

आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस सुरक्षा के बीच कैसे भीड़ आरोपियों को पकड़ती है और गुस्साई भीड़ के चंगुल से कैसे इन आरोपियों को पुलिस वहां से बचा कर लाती है।  इसमें दिखाई दे रहा है कि जब उन्हें पुलिस की गाड़ियों में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीटते हैं एक आरोपी की गर्दन पकड़ते हुए उसे पीछे से थप्पड़ भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं

टॅग्स :Udaipur Policeएनआईएराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह