लाइव न्यूज़ :

असम: दो चलती ट्रेनों के बाथरूम में मिले दो महिलाओं के शव, एक ही तरह से हुई दोनों की हत्या

By भारती द्विवेदी | Updated: July 12, 2018 20:37 IST

साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों ही हत्याओं में कोई कनेक्शन है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: असम में 24 घंटे के अंदर दो ट्रेन में महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी मची हुई है। दोनों ही घटनाओं को चलती ट्रेन में अंजाम दिया गया है। पहली लाश सुबह नौ बजे कामाख्या एक्सप्रेस के टॉयलेट से मिली है। मृतका राधा 21 साल की थी और बिहार की रहनेवाली थी। खबर के अनुसार राधा का पहले रेप किया गया है, उसके बाद गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं दूसरी लाश दोपहर ढ़ाई बजे के आस-पास अवध-असम एक्सप्रेस के टॉयलेट से बरामद हुई है। 48 वर्षीय लालिमा देवी डिब्रूगढ़ की रहनेववाली थी। महिला की लाश जोरहाट जिले के मरियनी से मिली है। अवध-असम एक्सप्रेस, असम और राजस्थान के बीच चलने वाली ट्रेन है। 

पुलिस की मुताबिक राधा की लाश शिवसागर जिले के सिमलुगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। ट्रेन खुलने के 20-25 मिनट के अंदर उसकी हत्या की गई है। मृतका की लाश पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। मृतका अपने रिश्तेदार से मिलने गोलाघाट जा रही थी, उसे फारकाटिंग स्टेशन पर उतरना था। वो असम के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। राधा की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को फोन खरीदने के लिए 10 हजार रूपए दिए थे। शायद रूपए की वजह से उसकी हत्या की गई है।

दोनों ही लाश के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि रेप से जुड़े सवाल पर पुलिस ने कहा है कि वो अभी कुछ नहीं कह सकती। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों ही हत्याओं में कोई कनेक्शन है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :असमहत्याकांडरेपइंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज