लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पेड़ से लटका मिला दो बहनों का शव, फूफा और भतीजे पर हत्या का शक 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 26, 2017 15:42 IST

सेक्टर 49 में FIR दर्ज, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Open in App

नोएडा में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। थाना क्षेत्र -49 के गांव बरौला में दो सगी बहनों के शव मंगलवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पेड़ से लटके हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतका बहनों की मां राजेंद्री ने दोनों की हत्या का आरोप लड़कियों के फूफा और उनके भतीजे पर लगाया है। परिजनों ने मामले की FIR दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

यह है पूरा मामला...

राजेंद्री अपने परिवार के साथ में बरौला गांव में रहती हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस राजेंद्री के घर पहुंची थी। राजेंद्री ने बताया कि पुलिस से जानकारी मिली थी कि उनकी 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी और 13 वर्षीय नाबालिग बेटी निशा के शव पेड़ से लटके हुए हैं। यह बात सुनकर मां राजेंद्री को मानों जैसे सदमा लग गया हो, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी इल्म नहीं था।

पुलिस का कहना है कि अभी तक मामला देखकर सुसाइड का लगता है। हालांकि परिवार वालों ने कुछ लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन वह अभी बिना जांच के कुछ कह नहीं सकते हैं। 

मां राजेंद्री ने पुलिस को बताया कि कुछ रिश्तेदार ऋषि, बबलू, रवि और रोहित लड़कियों (मृतका) के फूफा लगते हैं। उन्होंने ही दोनों बेटियों को जान से मारा है। मां ने यह भी बताया कि वह अक्सर उनके घर में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

टॅग्स :नोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली: गैंगरेप के बाद 19 साल की युवती को मेट्रो स्टेशन के बाहर फेंका

क्राइम अलर्टवो सात गैंगस्टर्स जिनके कारनामों ने दुनिया हिला दी और उन पर बनी फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण