लाइव न्यूज़ :

असम में बांग्लादेशी संगठन से जुड़े दो 'जेहादी' मोड्यूल का भंडाफोड़, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 20:54 IST

असम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) में वैश्विक आतंकी संगठन के साथ संबंध रखने वाले इस्लामिक कट्टरवाद से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक UAPA की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैअल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े हैं हिरासत में लिए गए छात्र

गुवाहाटी:असम में राज्य की पुलिस ने बांग्लादेशी संगठन से जुड़े दो आतंकी मोड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार को असम पुलिस ने मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से 11 लोगों को हिरासत में लिया है। असम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) में वैश्विक आतंकी संगठन के साथ संबंध रखने वाले इस्लामिक कट्टरवाद से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में मोरीगांव की एसएपी अपर्णा ने मीडिया को बताया कि हमें मुस्तफा अहमद नाम के एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो मोरियाबारी में एक मदरसा चलाता है जहां देश विरोधी गतिविधियां होती हैं। वो उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित ABT के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है। UAPA की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा एक कार्यकर्ता को कोलकाता से जबकि एक को बारपेटा से गिरफ्तार किया गया। वे राष्ट्र-विरोधी और आतंकी फंडिंग गतिविधियों में शामिल थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच और बैंक खाते का विश्लेषण किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुस्तफा अहमद 2020 से नियमित रूप से जिहादी लिंक वाले बांग्लादेशी नागरिक से धन प्राप्त करता था। पुलिस ने कहा कि उसने जनवरी, 2022 तक दो बांग्लादेशी नागरिकों को अपने घर पर पनाह दी थी।

पुलिस ने अहमद के घर से जिहादी साहित्य और वीडियो बरामद किया है। पुलिस के पास उसके खिलाफ बहुत पुख्ता सबूत हैं। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं अन्य व्यक्तियों से अधिक जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :असमBangladesh Central BankAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास