लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी, परिजनों ने किया हंगामा, तलाश में जुटी पुलिस की 27 टीमें

By नितिन गुप्ता | Updated: April 22, 2022 15:33 IST

20 अप्रैल को महिला ने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार करीब 3.30 बजे उसकी नींद खुली तो बच्ची बेड पर नही थी। इसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में बच्ची को तलाश किया और पुलिस को सूचना दी। 

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची चोरी होने के बाद कलेक्टोरेट ऑफिस में परिजनों ने किया हंगामा जांच में जुटी पुलिस, बच्ची को ढूंढने के लिए बनाई गई हैं 27 टीमें

देवास:मध्य प्रदेश के देवास जिला अस्पताल में गुरुवार रात को वार्ड से दो दिन की बच्ची चोरी हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल के बाहर और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। गुस्साएं परिजनों ने सीएमएचओ कार्यालय के साथ कलेक्टोरेट कार्यालय में भी हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अपह्रत नवजात की शाजापुर निवासी मां टीना पति विशाल वर्मा ने बताया कि उसे डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। 20 अप्रैल को महिला ने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार करीब 3.30 बजे उसकी नींद खुली तो बच्ची बेड पर नही थी। इसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में बच्ची को तलाश किया और पुलिस को सूचना दी। 

फिर बाद में आक्रोशित परिजनों ने आगरा मुंबई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और सीएमएचओ कार्यालय पर भी नारेबाजी कर ताला लगा दिया। बाद में आक्रोशित परिजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी की। महिलाओं ने कलेक्टर से कहा कि हम मौके पर नहीं आए, इसलिए हमें यहां आना पड़ा। हमें हमारी बेटी चाहिए। 

वहीं घटना को लेकर पूर्व पार्षद रुपेश वर्मा ने केरोसीन डालकर खुद को जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए जिला अस्पताल की व्यवस्था एक प्रशानिक अधिकारी के हाथ में दी जाएगी। 

। उधर, इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे तक बच्ची मां के पास थी। अचानक 3 बजे बाद गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 क के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष्य खंगाल रही है। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस ने अलग अलग टीम बनाई है। पुलिस टीमें सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशDewas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा