लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2020 01:04 IST

पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली एक कार, अवैध हथियार, लुटे हुए दो मोबाइल फोन, देसी तमंचा आदि बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले बदमाशों और ग्रेटर नोएडा पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

नोएडा। राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले बदमाशों तथा ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो थाने पुलिस के बीच बृहस्पतिवार की देर रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से लुटे हुए दो मोबाइल फोन, अवैध हथियार,लूट में प्रयोग होने वाली एक कार व 7,500 रुपये नगद बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि बीटा-दो थाने की पुलिस बृहस्पतिवार की देर रात को चुहड़पुर के पास जांच कर रही थी तभी एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों राहुल उर्फ शाहरुख तथा अलाउद्दीन के पैर में लगी है। चंदर ने बताया कि ये बदमाश लोगों को कार में लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करते हैं।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली एक कार, अवैध हथियार, लुटे हुए दो मोबाइल फोन, देसी तमंचा आदि बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की की है। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत