लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बैंक लुटने आए बदमाशों से ऐसे भिड़ी 2 महिला कांस्टेबल और फिर...., सिपाहियों के साहस की बिहार पुलिस ने भी की तारीफ

By आजाद खान | Updated: January 19, 2023 09:09 IST

इस घटना का एक छोटा सा क्लिप शेयर करते हुए बिहार पुलिस ने महिलाओं की खूब तारीफ भी की है। यही नहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि एसपी इन्हें इनाम भी देने वाले है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने दो महिला कांस्टेबलों के साहस का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दोनों महिला कांस्टेबलों को बैंक लुटेरों से भिड़ते हुए देखा गया है। इस हाथापाई में एक महिला कांस्टेबल को कुछ चोटें भी आई है।

पटना:बिहार के वैशाली में दो महिला कांस्टेबलों के साहस के कारण बैंक लुटने से बच गया है। ऐसे में बिहार पुलिस ने ट्वीट कर महिला कांस्टेबलों की तारीफ की है और वीडियो जारी कर यह भी दिखाया कि किस तरह से महिला कांस्टेबलों ने बदमाशों से मुकाबला किया है। 

ऐसे में इस हाथापाई में एक महिला कांस्टेबल को चोट भी आई है। इन महिला कांस्टेबलों की बहादूरी को देखते हुए एसपी द्वारा इन्हें इनाम भी देने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपना बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। 

क्या दिखा वीडियो में 

बिहार पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक बैंक के गेट पर दो महिला कांस्टेबल बैठी है। इतने में दो लुटेरे आते है और कुछ देर बाद गेट पर बैठी महिला कांस्टेबलों पर पिस्तौर तान देते है। इसके बाद महिला कांस्टेबलों भी उनको जवाब देते हुए दिखती है और बदमाशों से भिड़ जाती है। 

इस छोटे से क्लिप में केवल यही देखा गया है कि कैसे बदमाश आते है और महिला कांस्टेबलों को धमकाने व मारने की कोशिश करते है। ऐसे में जिस बहादूरी से महिला कांस्टेबलों ने बदमाशों को जवाब दिया है, बिहार पुलिस ने भी इसकी तारीफ की है। ऐसे में बिहार पुलिस द्वारा घटना का 15 सेकेंड का वीडिया भी जारी किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक का है जहां बुधवार के दोपहर 12 बजे के करीब यह घटना घटी है। पुलिस की माने तो महिला कांस्टेबलों के साहस के कारण ही बैंक लुटने से बच गया और आरोपी अपना बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि इन महिला कांस्टेबलों का नाम कांस्टेबल जूही और शांति है। बदमाशों द्वारा हमले में सिपाही जूही के दांत में चोट भी लग गई है। ऐसे में पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमबिहारBankक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज