लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भयानक हादसा, ट्रक में घुस गई कार, सामने आया वीडियो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 8, 2024 19:06 IST

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान मनीष शर्मा, अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम, संतोष और कैलाश के रूप में की है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित सीकर जिले से रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे ये हादसा 5 मई को सवाई माधोपुर जिले में बनास नदी पुल के पास हुआसीसीटीवी में कैद वीडियो में ट्रक चालक की लापरवाही साफ सामने आई हैहादसे में छह लोगों की मौत के अलावा दो बच्चे भी घायल हुए हैं

Viral Video: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। हाईवे पर ट्रक की लापरवाही से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक को भागते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये भयानक हादसा राजस्थान में हुआ। एक्सप्रेसवे पर गलत यू-टर्न ले रहे ट्रक से एक कार की टक्कर हुई जिससे एक ही परिवार के कम से कम छह सदस्यों की मौत हो गई।

इंडिया टुडे की रिरोर्ट के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत के अलावा दो बच्चे भी घायल हुए हैं। ट्रक का चालक फरार है और पुलिस के वहां पहुंचने और ट्रक को जब्त करने से पहले वह मौके से भाग गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाइवे पर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा है। उसके पीछे से एक कार जा रही है। कुछ ही देर बाद ट्रक चालक अचानक से ट्रक को यू टर्न लेने के लिए घुमा देता है। कार के ड्राइवर के संभलने से पहले ही पूरी गाड़ी ट्रक के बीच में घुस गई।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा 5 मई को सवाई माधोपुर जिले में बनास नदी पुल के पास हुआ। सीसीटीवी में कैद वीडियो में ट्रक चालक की लापरवाही साफ सामने आई है। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान मनीष शर्मा, अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम, संतोष और कैलाश के रूप में की है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित सीकर जिले से रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है।"

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भी जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ड्राइवर को लाइसेंस कैसे मिलता है?लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया में फुल भ्रष्टाचार है। कोई भी सरकार इस पर पूर्ण रूप से लगाम नहीं लगा पाई हैं।  5000-7000 में आपको बिना कुछ किये लाईसेंस मिल जाता है। बहुत दुखद है फिर ऐसे हादसे होते हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने